मुसीबत में ही लोग आते हैं थाना, इसलिए फरियादियों से रखें कुशल व्यवहार : एसपी मनोज स्वर्गियारी
आदित्यपुर, जुलाई 7 -- आदित्यपुर। सरायकेला-खरसावां के नए पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी ने पदभार संभालते ही सख्त पुलिसिंग का संदेश दिया। मंगलवार को उन्होंने टाइगर मोबाइल के जवानों के साथ बाइक से मांझी टोला, सालडीह, मुस्लिम बस्ती सहित संवेदनशील इलाकों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एसपी ने कहा कि असामाजिक तत्वों और अपराधियों की पहचान कर लगातार पेट्रोलिंग व प्रिवेंटिव एक्शन चलाया जाएगा। ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार और आदतन अपराधियों के खिलाफ अभियान पहले की तरह जारी रहेगा। उन्होंने थाना प्रभारियों को फरियादियों के साथ संवेदनशील व्यवहार करने और शिकायतों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। एसपी ने बताया कि स्कूलों में नशा विरोधी जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। यह भी पढ़ें- एसपी ने की अपराध समीक्षा बैठक, अपराधियों और ड्रग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.