मियामी, मार्च 28 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को नाटो सहयोगियों के प्रति अपनी गहरी निराशा व्यक्त की। यह निराशा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को सुरक्षित करने के लिए सहयोगी देशों द्वारा अपनी सेना भेजने से इनकार करने के कारण है। ट्रंप ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर भविष्य में नाटो सहयोगी वाशिंगटन से मदद मांगते हैं, तो हो सकता है कि अमेरिका उनकी मदद न करे। शुक्रवार रात मियामी में एक इन्वेस्टमेंट फोरम को संबोधित करते हुए ट्रंप ने अपनी गहरी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि वह इस बात से निराश और खफा हैं कि यूरोपीय नाटो देशों ने ईरान के साथ चल रहे युद्ध में अमेरिका को भौतिक या सैन्य सहायता देने से इनकार कर दिया है। गौरतलब है कि अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा यह युद्ध अब अपने चौथे सप्ताह में पहुंच गया है। दूसरी ओर, यूरोपीय सहयोगियों का तर...