मुसीबत बना नाला निर्माण, बस्ती में भरा पानी
अमरोहा, मई 30 -- हर घर नल योजना के तहत वार्ड छह मोहल्ला शाह फरीद में जल निकासी के लिए किया गया नाला निर्माण बाशिंदों की परेशानी का सबब बन गया है। शनिवार शाम चंद मिनटों की बारिश के बाद मोहल्ले में भयंकर जलभराव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जलभराव के बीच डूबा नाला दिखाई न देने से कई लोग उसमें गिरकर चोटिल भी हो गए। दरअसल मोहल्ले की मुख्य सड़क के बराबर में तीन फिट चौड़े नाले के पास ही पाइपलाइन बिछाने के दौरान नाले की दीवार को तोड़कर करीब एक फिट चौड़ी नाली की शक्ल दे दी गई। मामले से जुड़ा वीडियो बीते दिनों सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ था। मोहल्लावासियों ने इसका विरोध करते हुए जल निगम अफसरों से शिकायत भी की थी लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। इसका खामियाजा अब लोगों को भुगतना पड़ रहा है। शनिवार शाम बारिश के दौरान तंग नाले से जल निकासी रुक गई। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.