अलीगढ़, मार्च 19 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। क्वार्सी थाना क्षेत्र के मोहल्ला निशातबाग में मुसाहिद की हत्या में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एक माह पहले हुए विवाद में थप्पड़ का बदला लेने के लिए हत्या की गई थी। वहीं,पुलिस फरार उसके साथी की तलाश में लगी है। बता दें कि निशात बाग निवासी मुसाहिद पुत्र मुराद मुंबई में बिजली फिटिंग का काम करता था। रविवार को ही ईद मनाने के लिए मुसाहिद बड़े भाई के साथ घर आया था। सोमवार शाम मुसाहिद नमाज पढ़कर घर लौट रहा था । तभी हमलावरों ने चाकू से प्रहार कर मुसाहिद की हत्या कर दी थी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी शहबाज,जीशान और भूरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मुख्य आरोपी शहबाज को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी नरेन्द्र शर्मा ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगी हैं। जल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.