अलीगढ़, मार्च 20 -- अलीगढ़। क्वार्सी थाना क्षेत्र के मोहल्ला निशातबाग में मुसाहिद की हत्या में पुलिस ने बालअपचारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एक माह पहले हुए विवाद में थप्पड़ का बदला लेने के लिए हत्या की गई थी। फरार आरोपियों का पुलिस अभी सुराग नहीं लगा सकी है। मोहल्ला निशात बाग निवासी मुसाहिद पुत्र मुराद मुंबई में बिजली फिटिंग का काम करता था। बीते रविवार को ही वह ईद मनाने के लिए घर आया था। सोमवार को मुसाहिद नमाज पढ़कर घर लौट रहा था। रास्ते में हमलावरों ने चाकू से प्रहार कर मुसाहिद की हत्या कर दी थी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी जीशान और भूरा समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मुख्य आरोपी बालअपचारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना प्रभारी नरेन्द्र शर्मा ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश में टीम लगी है। जल्द ही गिरफ्तार कर ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.