मुसाबनी यूरेनियम रिकवरी प्लांट को पुनः चालू कराने की पहल
घाटशिला, सितम्बर 13 -- घाटशिला। जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद विद्युत वरण महतो ने मुसाबनी स्थित यूरेनियम रिकवरी प्लांट को पुनः चालू कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। इस संबंध में उन्होंने यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड,जादूगोड़ा के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक आनंद पंचम राव मिल कर आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया। सांसद ने कहा कि मुसाबनी के बानालोपा क्षेत्र के समीप यूसीआईएल का यूरेनियम रिकवरी प्लांट पूर्व में स्थापित एवं संचालित था। हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड का मुसाबनी स्थित प्लांट बंद होने के कारण यूसीआईएल द्वारा भी उक्त यूरेनियम रिकवरी प्लांट का संचालन बंद कर दिया गया था। वर्तमान में हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड द्वारा मुसाबनी स्थित अपने प्लांट को पुनः चालू किया जा चुका है। यह भी पढ़ें- यूरेनियम नगरी में विकिरण जागरूकता पर जोर ऐसी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.