घाटशिला, मार्च 8 -- मुसाबनी। संपूर्ण सनातन समाज की ओर से 8 मार्च को हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया है। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मुसाबनी नंबर 3 मोहनडेरा बसंती पूजा मैदान में शीतला मंदिर के समीप हिंदू सम्मेलन के आयोजन के लिए पंडाल बनाए जा रहे हैं। रविवार सुबह 10 बजे भारत माता पूजन के साथ सम्मेलन की शुरुआत होगी। सम्मेलन में सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ आयोजित होगा तथा स्वतंत्रता आंदोलन के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए जाएंगे। उक्त सम्मेलन में अयोध्या के देवाचार्य शामिल होंगे। दोपहर में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद के रूप में खिचड़ी का वितरण किया जाएगा। सम्मेलन को लेकर कई तोरण द्वार बनाए गए हैं, पताका लगाई जा रही है। साजसज्जा का क...