घाटशिला, मार्च 22 -- मुसाबनी, संवाददाता। मुसाबनी प्रखंड में प्रस्तावित डिग्री कॉलेज के निर्माण को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। घाटशिला के विधायक सोमेश चंद्र सोरेन द्वारा रविवार को होने वाले भूमि पूजन कार्यक्रम को लेकर शनिवार को स्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विधायक ने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि भूमि पूजन कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हो सके। उन्होंने कहा कि यह कॉलेज क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि होगी और इससे स्थानीय छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...