मुसाबनी मुख्य बाजार जाने वाली सड़क व पुलिया बदहाल, जल्द निर्माण किया जाए
घाटशिला, मई 13 -- मुसाबनी, संवाददाता। मुसाबनी प्रखंड का मुख्य बाजार क्षेत्र, जहां लगभग 450 पक्की दुकानें एवं सब्जियों का बड़ा बाजार संचालित होता है, लेकिन बाजार आज बुनियादी समस्याओं से जूझ रहा है। स्थानीय लोगों ने जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन से मांग की है कि बाजार क्षेत्र की सड़क और पुलिया की शीघ्र मरम्मत कराई जाए। साथ ही सड़क पर पर्याप्त स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए, ताकि मुसाबनी बाजार आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। जानकारी के अनुसार, इस बाजार में प्रतिदिन आसपास के गांवों से हजारों लोग खरीदारी के लिए पहुंचते हैं। वहीं छोटे किसान भी अपनी उपज बेचने के लिए यहां आते हैं, जिसके कारण बाजार क्षेत्र हर समय लोगों से गुलजार रहता है। इसके बावजूद बाजार तक पहुंचने वाली मुख्य सड़क और उस पर बनी पुलिया की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.