घाटशिला, अक्टूबर 5 -- मुसाबनी, संवाददाता। मुसाबनी माइंस इंटर कॉलेज में रविवार को प्रकृति का पर्व करमा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कॉलेज परिसर में पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार करम वृक्ष की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि घाटशिला विधायक सोमेश चंद्र सोरेन तथा बहरागोड़ा के पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। पारंपरिक परिधानों में सजे कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया। ढोल-नगाड़ों की थाप पर करमा नृत्य प्रस्तुत कर उन्होंने आदिवासी संस्कृति और परंपरा की झलक पेश की। कॉलेज प्रबंधन की ओर से अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया पूजा-अर्चना के बाद उपस्थित लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर विधायक सोमेश ...