घाटशिला, जनवरी 4 -- मुसाबनी। मुसाबनी प्रखंड में अंचलाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी की नियमित पदस्थापना को लेकर प्रशासनिक स्तर पर गंभीर चिंता जताई गई है। जनता दल (यूनाइटेड) के जिला महासचिव वीर सिंह देवगम ने उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र नियमित पदस्थापना की मांग की गई है। ज्ञापन में बताया गया है कि वर्तमान में मुसाबनी प्रखंड में दोनों प्रमुख प्रशासनिक पदों पर नियमित अधिकारी पदस्थापित नहीं हैं, जिससे प्रशासनिक कार्यों के संचालन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। अतिरिक्त प्रभार के सहारे कार्य संचालित होने के कारण आम जनता से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित हो रहे हैं। वीर सिंह देवगम ने कहा कि नियमित अधिकारी के अभाव में विद्यार्थियों के प्रमाण-पत्र निर्गमन, भूमि संबंधी कार्य, विकास योजनाओं का क्रियान्वयन तथा अ...