घाटशिला, जुलाई 24 -- मुसाबनी। कदमा के उलियान स्थित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) में नाबार्ड के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय कार्यशाला में मुसाबनी एवं डुमरिया प्रखंड के विभिन्न लैम्पस (एमपीसीएस) के सचिवों एवं प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यशाला का उद्देश्य पैक्स के कंप्यूटरीकरण और ईआरपी (एंटरप्राइज रिसोर्स प्लानिंग) प्रणाली के प्रभावी संचालन का प्रशिक्षण देना था। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला सहकारिता पदाधिकारी आशा टोप्पो थीं। इस अवसर पर नाबार्ड की जिला विकास प्रबंधक (डीडीएम) जस्मिका बास्के, राकेश कुमार, एसआई टीम रांची एवं जमशेदपुर के प्रतिनिधि सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण शिविर में कंप्यूटरीकरण के प्रथम चरण में चयनित 52 लैम्पस के सचिवों को ईआरपी प्रणाली की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्हें ईआरपी लॉगिन आईडी एवं ...