घाटशिला, जून 7 -- घाटशिला, संवाददाता। मुसाबनी के वरिष्ठ पत्रकार मृत्युंजय सिंह (46) का शनिवार सुबह करंट लगने से निधन हो गया। घटना सुबह करीब साढ़े 8 बजे की बताई जा रही है। उनके आकस्मिक निधन की खबर से पूरे घाटशिला अनुमंडल क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, मृत्युंजय सिंह शनिवार तड़के अपनी पत्नी को पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में बैठाने घाटशिला रेलवे स्टेशन गए थे। पत्नी को ट्रेन में बैठाने के बाद वे मुसाबनी स्थित अपने आवास लौटे। घर पहुंचकर स्नान-ध्यान करने के बाद जब वे बाहर निकले, तभी अचानक बिजली के करंट की चपेट में आ गए। करंट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय पत्रकारों, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं की भीड़ उनके आवास पर पहुंची। इसके बाद उन्हें तत्काल घाटशिला अनुमंडल ...