मुसाबनी के नए डीएसपी रोहित कुमार रजवाड़ ने संभाला पदभार
घाटशिला, मई 25 -- मुसाबनी। मुसाबनी के नए पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) रोहित कुमार रजवाड़ ने शनिवार को अपना पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालने के बाद मुसाबनी थाना प्रभारी अनुज कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों ने उनका बुके देकर स्वागत किया। डीएसपी रोहित कुमार रजवार वर्ष 2020 बैच के अधिकारी हैं, तथा मूल रूप से धनबाद जिले के तोपचांची के निवासी हैं। इससे पूर्व वे विभिन्न जिलों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। हाल ही में उनका स्थानांतरण एटीएस से मुसाबनी पुलिस उपाधीक्षक के पद पर किया गया है। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता क्षेत्र में विधि-व्यवस्था को मजबूत करना और अपराध नियंत्रण पर प्रभावी कार्रवाई करना होगा। यह भी पढ़ें- महुआडांड़ की नई डीएसपी बनीं पूजा कुमारी, अपराध नियंत्रण पर रहेगा फोकस उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.