मुसाबनी : सीओ ने जाम को ले दुकानदारों को लगाई फटकार, कार्रवाई की दी चेतावनी
घाटशिला, मई 22 -- मुसाबनी, संवाददाता। मुसाबनी बस स्टैंड चौक से लेकर प्रखंड कार्यालय जाने वाली मुख्य सड़क पर दिनभर लगने वाले जाम की शिकायत मिलने व पिछले दिनों शांति समिति की बैठक में इस मुद्दे को उठाए जाने के बाद गुरुवार को सीओ सह बीडीओ पवन कुमार ने निरीक्षण किया। उन्होंने बस स्टैंड चौक के आसपास लग रहे जाम को लेकर वहां के दुकानदारों को जमकर फटकार लगाई। वहां सड़क पर खड़े होने वाले वाहनों को लेकर दुकानदारों से कहा कि वे आने वाले ग्राहकों को जाम ना लगे इस प्रकार व्यवस्था करें। इसके साथ यात्री वाहन वालों को भी उन्होंने चेतावनी दी कि यहां जाम लगी तो कार्रवाई की जाएगी। सीओ के साथ विशेष रूप से कार्यपालक दंडाधिकारी धालभूम सह नोडल पदाधिकारी मुसाबनी सुदीप्त राज भी शामिल थे。 यह भी पढ़ें- अंचल अधिकारी ने बस स्टैंड चौक पर लग रहे जाम को लेकर दुकानदारों ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.