घाटशिला, मार्च 10 -- मुसाबनी, संवाददाता। यूसील की मुसाबनी प्रखंड स्थित बागजाता माइंस में सोमवार को उस समय गतिरोध हो गया, जब अचानक प्रथम पाली प्रारंभ होने के समय जमीन के विस्थापित गोमी टुडू और उनकी पुत्री बाल्ही सोरेन ने नौकरी की मांग को लेकर हाथ में तीर-धनुष और लाठी लेकर माइंस का मुख्य गेट जाम कर दिया। इस दौरान अधिकारियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे एक न माने, इसके कारण आठ घंटे तक बागजाता माइंस का सभी प्रकार का परिवहन प्रभावित हो गया है। इधर, मां-बेटी के गेट जाम आंदोलन के कारण मजदूरों के काम पर जाने पर कोई असर नहीं पड़ा है, इन्होंने किसी भी मजदूर को माइंस की भीतर जाने से नहीं रोका है, जिसके कारण माइंस में उत्पादन कार्य चला।दोपहर करीब 3:00 बजे यूसीआईएल के सुरक्षा अधिकारी से हुई वार्ताइस गतिरोध को समाप्त करने के लिए दोपहर करीब...