घाटशिला, अप्रैल 8 -- मुसाबनी। प्रखंड के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नामांकन कार्य प्रारंभ हो गया है। इसके साथ ही नामांकित बच्चों के बीच नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण भी शुरू कर दिया गया है। प्रखंड संसाधन केंद्र से शिक्षक वर्गवार पुस्तकें प्राप्त कर अपने-अपने विद्यालयों में बच्चों के बीच उनका वितरण कर रहे हैं। इसी क्रम में उत्क्रमित मध्य विद्यालय, जामशोल में मंगलवार को कक्षा 3 के छात्रों के बीच पुस्तकों का वितरण किया गया। प्रखंड के कुल 99 विद्यालयों में चरणबद्ध तरीके से पुस्तक वितरण किया जाएगा। फिलहाल सभी कक्षाओं की पुस्तकें उपलब्ध नहीं हो पाई हैं, लेकिन प्रखंड संसाधन केंद्र द्वारा जिस वर्ग की पुस्तकें उपलब्ध कराई जा रही हैं, उनका वितरण विद्यालय स्तर पर बच्चों के बीच किया जा रहा है। विद्यालय प्रबंधन ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.