घाटशिला, फरवरी 26 -- मुसाबनी। प्रखंड के फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत के नातराबेड़ा स्कूल मैदान में बुधवार को मुखिया सह ग्राम प्रधान पोरमा बानरा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। मुखिया ने पेसा कानून के संबंध में लोगों को जानकारी दी। क्षेत्रफल के हिसाब से पृथक ग्राम सभा प्रस्ताव की सूची तैयार करने और प्रधान मानकी मुंडा को लेकर चर्चा किया। बैठक में फॉरेस्ट ब्लॉक ग्राम के सभी टोला के प्रधान एवं मानकी मुंडा उपस्थित थे। बैठक में नरर्सिंग बानरा, मोरा सोय, गोसा बानरा, शिवचरण सोरेन, जितेन माझी, दूना मुंदया, बुधन सिंह बानरा, दुर्गा हेंब्रम, विद्याधर बानरा, मतोवा बानरा, शिवा बानरा, दूना हेंब्रम, सोमा हेंब्रम, अमर सिंह जोको आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.