घाटशिला, फरवरी 27 -- मुसाबनी। वन विभाग की ओर से वन क्षेत्र पदाधिकारी मुसाबनी के नेतृत्व में फॉरेस्ट ब्लॉक के बारुनमुठी पहाड़ पर अवैध खनन के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाया गया। इस अभियान में अवैध रूप से पन्ना की खोज में खनन करने के दौरान दो आरोपियों बुधा मरांडी और रामदास हेंब्रम को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। ये दोनों गुड़ाबांदा थाना क्षेत्र के कुड़ियान गांव के स्कूल टोला के रहने वाले हैं। वहीं गुड़ाबांधा का रहने वाला दयाल मंडल मौके से फरार होने में सफल रहा। उसकी गिरफ्तारी के लिए वन विभाग की ओर से छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों ने बयान दिया कि वे लोग दयाल मंडल को पन्ना बेचते हैं। इसके बाद भारतीय वन अधिनियम-1927 की धारा 26, भारतीय वन बिहार संशोधन अधिनियम 1989 की धारा 1 की उप धारा 2 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.