घाटशिला, अगस्त 6 -- मुसाबनी। राज्य में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर) के अंतर्गत पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार बुधवार को मुसाबनी प्रखंड अंतर्गत सभी मतदान केंद्र में बीएलओ तथा सुपरवाइजर द्वारा प्रारूप मतदाता सूची और एएसडीडी सूची का प्रकाशन किया गया। इस मौके पर सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी अदिति गुप्ता ने कहा कि प्रकाशित प्रारूप मतदाता सूची में अपना नाम, विवरण अथवा अन्य प्रविष्टियों का मतदाता स्वयं मतदान केंद्र में आकर अवलोकन कर सकते हैं। यदि प्रखंड के किसी पात्र भारतीय नागरिक का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित नहीं है या जिन नागरिकों की आयु 1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष पूरी हो जाएगी वे निर्धारित घोषणा पत्र के साथ फॉर्म-6 जमा कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- Deogarh News: पालोजोरी : सभी 145 बूथों पर नए ...