घाटशिला, फरवरी 20 -- मुसाबनी। शास्त्री नगर क्षेत्र में देर शाम एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पोल से टकरा गई और झाड़ियों में जा घुसी। हादसे में पारुलिया माहालीसाईं निवासी विकास बेसरा (24 वर्ष) और हिमांशु माहली (19 वर्ष) गंभीर रूप से जख्मी हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। विकास बेसरा के सिर में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि हिमांशु माहली का पैर टूट गया है। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी केंदाडीह पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने दोनों को एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...