झांसी, मार्च 24 -- सफर के दौरान अन्य कारणों से छूटे या गिरे मोबाइलों को मंगलवार को जीआरपी ने मुसाफिरों को लौटाया। जिसे पाकर मालिक धन्यवाद कह उठे। जीआरपी के अनुसार 25 लाख के गुम मोबाइल सेट्स लौटाए गए हैं। एसपी जीआरपी विपुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया यात्रियों से सफर के दौरान लापरवाही या अन्य किसी कारणों मोबाइल छूट या गिर गए थे। इनकी शिकायत जीआरपी में की गई थी। इसके बाद टीम अलर्ट हुई। तकनीकी सर्विलांस का इस्तेमाल किया। इसक अलावा टीम लगातार मोबाइल सेट्स की खोज के प्रयाव करती रही। किसी तरह सेट्स ट्रेस किए गए। जब मोबाइल बरामद हुए तो पहचान कर उनके मालिकों को उनके हवाले किया गया। वहीं अपने खोए मोबाइल मोबाइल मालिकों के चेहरे खिल उठे। एसपी ने कहा कि यात्रियों सफर में अपने सामान, खासकर मोबाइल फोन का विशेष ध्यान रखें। ताकि कोई भी घटना से जा सके। उन्ह...