गढ़वा, जनवरी 20 -- कांडी, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत लमारी कला पंचायत के हरिगावां बस स्टैंड के समीप वर्षों से झुग्गी-झोपड़ी में निवास करने वाले अत्यंत गरीब तबके के मुसहर परिवार के लोग कड़ाके की ठंड में ठिठुर रहे थे। वहीं राजिंदर मुसहर की 25 वर्षीया पत्नी कि मौत हो जाने से पूरे मुसहर परिवार में मातम पसर गया है। अंतिम संस्कार ग्रामीणों की मदद से किया गया। मौके पर उपस्थित मुखिया शशि कुमारी के प्रतिनिधि रिंकु सिंह ने भी मृतक के परिजनों को अपनी ओर से श्राद्ध कार्य में मदद करने का आश्वासन दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.