बेगुसराय, अप्रैल 22 -- बखरी, निज संवाददाता। चकवनवार गांव के मुसहरी मुहल्ले में खाना बनाने के दौरान लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इससे करीब 25 घर जलकर पूरी तरह राख हो गए। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि एक घर से उठी चिंगारी और आग ने देखते ही देखते आसपास के घरों को अपनी चपेट में ले लिया। दमकल के पहुंचने से पहले ही भारी नुकसान हो चुका था। इससे पूरे गांव में अफरा-तफरी और भय का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों के अनुसार बुधवार की दोपहर मुसहरी मुहल्ले की महिलाएं मजदूरी के लिए खेतों में मूंग तोड़ने गई थीं। देर शाम घर लौटने के बाद खाना बनाने के दौरान चूल्हे से निकली चिंगारी ने अचानक आग पकड़ ली। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलकर कई घरों को अपनी चपेट में ले ली। जब तक ग्रामीण शोर सुनकर मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, तब तक मुकेश सदा, सुरेश सद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.