जमुई, अप्रैल 13 -- बरहट, निज संवाददाता प्रखंड मुख्यालय के बरहट पंचायत के मांगो टोला मुसहरी की रहने वाली मुस्कान कुमारी ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में 257 अंक प्राप्त कर एक इतिहास रच दिया।लगभग 30 घरों और 200 से अधिक आबादी वाले इस बस्ती में आजादी के दशकों बीत जाने के बाबजूद भी आज तक किसी बच्चे ने मैट्रिक परीक्षा पास नहीं की थी। ऐसे में मुस्कान की यह सफलता पूरे गांव के लिए गर्व और नई शुरुआत का प्रतीक बन गई है।मुस्कान न केवल इस गांव की पहली मैट्रिक पास छात्रा बनी, बल्कि वह पहली लड़की भी है जिसने कठिन हालातों को हराकर शिक्षा के इस मुकाम तक पहुंचने का साहस दिखाया।गरीबी और मजबूरी के बीच छूटा था पढ़ाई :मुस्कान की जिंदगी शुरू से ही संघर्षों से भरी रही। उसके पिता महावीर मांझी ईट भट्ठा पर मजदूरी कर परिवार चलाते हैं।जबकि घर की आर्थिक स्थिति इतनी कमजोर थी क...