मुसहरनिया में घर से नकदी व जेवरात की चोरी
सहरसा, जून 22 -- सौरबाजार। थाना क्षेत्र के चंद्रौर पूर्वी पंचायत के वार्ड संख्या छह स्थित मुसहरनियां गांव में रविवार देर रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए बक्से समेत नकदी और जेवरात की चोरी कर ली। पीड़ित नागेश्वर यादव ने सौरबाजार थाना में आवेदन देकर चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है। आवेदन में बताया रविवार को खगड़िया से बांस बेचकर लौटने के बाद 1.10 लाख रुपये, जमीन के कागजात तथा जेवरात बक्से में रख दिए थे। सोमवार सुबह उठने पर बक्सा घर से गायब मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस और डॉग स्क्वॉड टीम ने गांव से करीब दो किलोमीटर दूर कुचैहिया नदी के पश्चिम खाली बक्सा बरामद किया। थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.