मधुबनी, दिसम्बर 25 -- लौकही,निज संवाददाता। स्थानीय प्लस टू हाई स्कूल परिसर में चल रहे टी टवेन्टी लौकही चैलेंज कप क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे मैच में ललन इलेवन मुसहरनियां की टीम ने अकबर इलेवन सुपौल की टीम को नौ विकेट से पराजित कर दिया। टॉस जीतकर ललन इलेवन ने पहले क्षेत्र रक्षण का नर्णिय लिया। सुपौल की टीम 138 रन बनाकर अपना सभी विकेट गंवा दिया। जबाब में खेलते हुए मुसहरनियां की टीम एक विकेट खोकर लक्ष्य को पार कर लिया। इस तरह मुसहरनियां की टीम विजयी रही। मैन ऑफ दी मैच का पुरस्का अमित मंडल को दिया गया। बतादें कि दूसरे दिन भी मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.