पटना, मार्च 6 -- पटना के मुसल्लहपुर स्थित कृषि बाजार प्रांगण के लगभग तीन-चौथाई हिस्से की नापी एवं सीमांकन नहीं हो पाया है। इस कारण चहारदीवारी का कार्य शुरू नहीं हो पाया है। कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने इस पर नाराजगी जताई है। शुक्रवार को बाजार समिति के निरीक्षण के दौरान उन्होंने अंचलाधिकारी और अनुमंडल पदाधिकारी को अविलंब सीमांकन का कार्य पूरा करने का निर्देश दिया है। उन्होंने बाजार समिति के जीर्णोद्धार कार्य का जायजा लिया। अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने तथा इस वर्ष के अंत तक कार्य पूर्ण करने को कहा। निरीक्षण के बाद मंत्री ने बताया कि 68.41 करोड़ रुपये से बाजार प्रांगण का जीर्णोद्धार कार्य और आधुनिकीकरण कराया जा रहा है। मुसल्लहपुर बाजार प्रांगण को ई-नाम प्लेटफॉर्म से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंडियों से जोड़ा जाएगा। इससे किसानों को अपन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.