नई दिल्ली, फरवरी 23 -- राजस्थान की सियासत में उस समय हलचल तेज हो गई, जब टोंक के पूर्व सांसद और भाजपा नेता सुखबीर सिंह जौनपुरिया से जुड़ा एक वीडियो और आरोप सार्वजनिक हुआ। आरोप है कि एक निजी कार्यक्रम के दौरान कंबल वितरण करते समय उन्होंने एक महिला से उसका नाम पूछने के बाद कथित रूप से यह कहते हुए कंबल वापस ले लिया कि जो लोग प्रधानमंत्री को गाली देते हैं, उन्हें कंबल लेने का अधिकार नहीं है। इस घटना के बाद राजनीतिक गलियारों में तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।निजी कार्यक्रम में कंबल वितरण के दौरान विवाद बताया जा रहा है कि यह घटना निवाई क्षेत्र के ग्राम करेडा बुजुर्ग की है, जहां जौनपुरिया एक कार्यक्रम में कंबल बांट रहे थे। आरोप है कि एक महिला लाभार्थी से नाम पूछने के बाद पूर्व सांसद ने कंबल वापस ले लिया। इस कथित व्यवहार को लेकर विपक्ष ने इसे...