फरीदाबाद, अप्रैल 4 -- नूंह, मुख्य संवाददाता। जिले के मुख्यालय से तीन किलोमीटर दूर गांव अड़बर में तब्लीगी जमात का तीन दिवसीय जलसा शनिवार से शुरू हो गया। जिसमें देश के अलग-अलग राज्यों से भारी तादाद में लोगों ने शिरकत की। दिल्ली निजामुद्दीन के मरकज से जलसा में पहुंचे मौलाना साद ने लोगों को बुराइयों से दूर रहकर नेक रास्ता अपनाने की नसीहत दी। छह अप्रैल को सुबह नौ बजे दुआ के साथ जलसा का समापन होगा। रूहानी माहौल में जलसा का आगाजनूंह शहर के पास अड़बर गांव में आयोजित यह जलसा पूरे अनुशासन और सादगी के साथ शुरू हुआ। देश के अलग-अलग हिस्सों से उलमा-ए-किराम (धर्म गुरु) और बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचे। जलसा में दीन (धार्मिक) की बातें, समाज सुधार और आत्मिक शिक्षा पर जोर दिया जा रहा है। जलसे का माहौल पूरी तरह इबादत और रूहानियत से भरा हुआ नजर आया। लोग अप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.