शामली, दिसम्बर 9 -- कैराना सांसद इकरा हसन ने वंदे मातरम के अर्थ और उसके भाव को विस्तार से समझाते हुए भारतीय मुसलमानों की देशभक्ति पर उठाए जा रहे सवालों का जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि मुसलमान इंडियंस बाय चॉइस हैं, बाय चांस नहीं है। वंदे मातरम पर चर्चा के दौरान सांसद इकरा हसन ने संसद में संबोधन में कहा कि भारतीय मुसलमानों ने जिन्ना के आह्वान को ठुकराकर इसी देश की मिट्टी को अपनाया। उन्होंने बताया कि मुस्लिम समाज ने महात्मा गांधी, डॉ. भीमराव आंबेडकर, रवींद्रनाथ टैगोर, सुभाष चंद्र बोस, मौलाना अबुल कलाम आजाद और अशफाक उल्ला खां के विचारों को अपनाया। उन्होंने कहा हम इंडियंस बाय चॉइस हैं, बाय चांस नहीं। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि वंदे मातरम के चुने हुए छंदों को राष्ट्रगीत का रूप देने का निर्णय टैगोर और बोस की सलाह से हुआ था। वर्ष 1998 का उदाहर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.