शामली, फरवरी 17 -- प्राचीन जामा मस्जिद के इमाम व खतीब मौलाना ताहिर ने कहा है कि मुसलमान पवित्र रमजान की कद्रदानी करें और गुनाहों से बचने की कोशिश करें। उन्होंने कहा कि लाउडस्पीकर से गैर मुस्लिमों को परेशानी न हो। लाउस्पीकर से नींद में खलल डालना रोजे के मकसद के खिलाफ है। पवित्र रमजान का महीना शुरू होने जा रहा है। इसी को लेकर नगर की प्राचीन जामा मस्जिद के इमाम व खतीब मौलाना ताहिर ने कहा कि पवित्र रमजान का महीना मुसलमानों के लिए अल्लाह का तोहफा है। इसकी कद्रदानी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मुसलमान अधिक से अधिक इबादत करें और गुनाहों से बचने की कोशिश करें। मौलाना ताहिर ने आगे कहा कि रमजान में सेहरी के लिए लाउडस्पीकर के जरिए ऐलान करके जगाया जाता है। लेकिन, यहां पर उनकी ओर से इंतजाम किए गए हैं। कैराना में छह हल्के बनाए गए हैं। प्रत्येक हल्के में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.