नई दिल्ली, मई 14 -- पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत के बाद से पड़ोसी देश बांग्लादेश में खलबली मची हुई है। ढाका के कई नेताओं ने इस बात पर चिंता जताई है कि असम और बांग्लादेश में भाजपा सरकार मुस्लिमों का शोषण कर रही है और बीजेपी की जीत के बाद मुसलमानों पर अत्याचार बढ़े हैं। अब बांग्लादेश ने खुद इन कट्टरपंथी संगठनों द्वारा लगाए गए आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। तारिक रहमान के नेतृत्व वाली सरकार ने कहा है कि मुस्लिम समुदाय के खिलाफ उत्पीड़न के कोई सबूत नहीं है और यह सिर्फ एक प्रोपेगैंडा है। बांग्लादेश की सरकार ने जमात-ए-इस्लामी (JeI) और उसके सहयोगी संगठनों के आरोपों को सिरे से नकार दिया। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, ढाका ने साफ कहा कि उसे भारत में मुसलमानों के खिलाफ किसी तरह के अत्याचार या उत्पीड़न की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मि...