सहारनपुर, फरवरी 22 -- कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का एक बयान इन दिनों चर्चा में है। एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि मुसलमानों के बिना सरकार नहीं बनेगी, यह भ्रम अब खत्म हो चुका है। कहा कि हमें दूध में से मक्खी की तरह निकाल दिया गया है। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। सांसद इमरान मसूद वायरल वीडियो में कहते दिख रहे हैं कि लंबे समय तक यह मुगालता रहा कि मुसलमानों के बिना कोई सरकार नहीं बन सकती, लेकिन अब यह धारणा टूट चुकी है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि मौजूदा दौर में बिना मुस्लिम समर्थन के भी सरकार बन रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...