वरिष्ठ संवाददाता, नवम्बर 12 -- समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के 13 नवंबर को बरेली दौरे से पहले आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने बड़ा राजनीतिक बयान दिया है। मौलाना ने कहा कि कब तक मुसलमानों के कंधों पर सवार होकर यादव परिवार सीएम बनेगा। अखिलेश यादव अगर सच में मुस्लिमों के वोट और समर्थन का सम्मान करना चाहते हैं तो उन्हें 2027 के विधानसभा चुनाव में किसी मुसलमान चेहरे को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करना चाहिए। मौलाना ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 20 प्रतिशत मुसलमानों 7 प्रतिशत यादवों और 5 प्रतिशत अन्य समाजों ने मिलकर मुलायम सिंह यादव को कई बार मुख्यमंत्री बनाया और एक बार अखिलेश यादव को भी। मगर जब से अखिलेश यादव ने पार्टी की कमान संभाली है तब से शिवपाल यादव और आजम खां जैसे नेताओं को हाशिए पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.