समस्तीपुर, फरवरी 19 -- सरायरंजन । मुसरीघरारी चौराहा पर वुधवार को भारी जाम लगा रहा। जाम लगने से परीक्षार्थी एवं आम लोग परेशान रहे। परीक्षा देने जाने वाले छात्रों ने बताया की उक्त चौराहा पर हर रोज जाम लगा रहता है। जिससे परीक्षा देने जाने वाले छात्र छात्राएं में भारी परेशानी होती है। वहीं बाजार व्यवसायियों ने भी बताया की मुसरीघरारी चौराहा पर जाम लगने से हम लोगों को भारी परेशानी होती है। बताते चलें की उक्त चौराहा के चारों सड़कों से हजारों छोटे बरे वाहन आते जाते हैं। वहीं दोपहिया, ई-रिक्शा, आटो रिक्शा आदि सैकड़ों वाहन आते जाते हैं जिससे हर रोज जाम लगी रहती है। जाम हटाने को लेकर पुलिस भी परेशान रहते हैं।उ धर, एक सप्ताह पूर्व जाम होने की सूचना पर सदर एसडीओ दिलीप कुमार ने चौराहा पर पहुंच कर जाम से निजात दिलाने के लिए अतिक्रमण करने बालों को हटाने ...