समस्तीपुर, मई 29 -- सरायरंजन। मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के चौसीमा गांव स्थित एन एच 28 पर ओवरटेक करने के दौरान ट्रक और बोलेरो पिकअप के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर में चालक एवं उपचालक बाल-बाल बच गए। घटना के बाद कुछ देर तक सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। दोनों वाहनों को सड़क पर से हटाया गया उसके बाद सड़क पर यातायात सामान्य हुआ। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गयी है। यह भी पढ़ें- एनएच-28 पर अनियंत्रित होकर आम लदा मिनी ट्रक पलटा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...