समस्तीपुर, जनवरी 15 -- सरायरंजन। मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू कराने के लिए लगातार जगह-जगह छापेमारी की जा रही है। इसी क्रम में मुसरीघरारी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हुंडहिया रिलायंस पेट्रोल पंप के पास से 2800 लीटर अवैध शराब से लदा एक ट्रक जब्त किया है। इस दौरान ट्रक चालक को भी मौके पर गिरफ्तार किया गया। जब्त किया गया ट्रक फिलहाल मुसरीघरारी थाना पर लाया गया है। पुलिस द्वारा शराब तस्करी से जुड़े नेटवर्क की जांच की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने इसे शराब माफियाओं के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी बताया है। पुलिस ने बताया की अवैध शराब कारोबार के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.