समस्तीपुर, अप्रैल 20 -- सरायरंजन। मुसरीघरारी चौराहा पर रविवार की रात सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सदर अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार पांडेय के संयुक्त नेतृत्व में एक विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान रात में होने वाले यातायात में अनियमितताओं पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने को लेकर चलाया गया। अभियान में वाहन चालकों की सघन जांच की गई, जिसमें हेलमेट, सीट बेल्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन कागजात एवं नशे की हालत में वाहन चलाने जैसे मामलों पर विशेष ध्यान दिया गया। नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई भी की गई। सदर अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार ने आमजन से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहें, ताकि दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और सभी की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.