समस्तीपुर, दिसम्बर 12 -- सरायरंजन। मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गोहदा गांव स्थित एक ईकरी के खेत से पुलिस ने कार्टून में पैक 336 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया है। इस मामले में गांव के ही दो लोगों को आरोपित किया गया है। आरोपित लोगों में राजेश सहनी के पुत्र जितेंद्र सहनी एवं जगन्नाथ सहनी के पुत्र अरविंद सहनी के नाम शामिल हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बुधवार की देर शाम संध्या गश्ती के दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि उपर्युक्त दोनों धंधेबाज गोहदा स्थित एक ईकरी के खेत में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब छुपा कर रखे हुए है। जब पुलिस ने निर्दिष्ट स्थान पर जाकर तलाशी ली तो 336 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.