मुसरीघरारी में अज्ञात वाहन की ठोकर से वृद्ध की मौत
समस्तीपुर, मई 5 -- सरायरंजन। मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के भट्टी चौक के निकट सोमवार की देर रात सड़क दुर्घटना में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के लाटबसेपुरा गांव निवासी भुवनेश्वर पोद्दार (65) के रूप में की गई है। स्थानीय लोगों की माने तो वृद्ध सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज गति से जा रही एक अज्ञात वाहन ने उन्हें अपने चपेट में ले लिया। आनन फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों की माने तो भुवनेश्वर सोमवार कि शाम में भट्टी चौक पर हाट से सामान खरीदने गए थे। सामान खरीद कर घर आने के लिए सड़क पार करने के दौरान ताजपुर की ओर से आ रहे अज्ञात बहन ने उन्हें ठोकर मार दिया। जिससे गंभीर रूप से घायल हो गए और घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गयी है। थानाध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.