मुसरीघरारी चौराहे पर ट्रक व हाईवा में भीषण टक्कर
समस्तीपुर, मई 26 -- सरायरंजन। मुसरीघरारी चौराहे पर सोमवार की देर रात दो तेज रफ्तार ट्रक एवं हाईवा के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि इसकी जोरदार आवाज से आसपास का इलाका दहल उठा। हालांकि इस घटना में किसी की हताहत की सूचना नहीं है। दुर्घटना की चपेट में आने से चौराहे पर कई दुकानें क्षतिग्रस्त हो गई ।गनीमत यह रही कि इस भयानक हादसे में दोनों वाहनों के चालक और उपचालक सुरक्षित बताए गए,और उन्हें मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से प्राथमिक उपचार करा दिया गया है। घटना के बाद चौराहे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाने और यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से बहाल करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- मुसरीघरारी चौराहे पर ट्रक व हाईवा में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.