उन्नाव, फरवरी 11 -- उन्नाव। पुरवा क्षेत्र के ग्राम मुसंडी शरीफ में अलहाज सूफी सैय्यद मुहम्मद जकरिया शाह उर्फ गुलाम साबिर हसनी का चार दिवसीय 30 वां सालाना उर्स-ए-साबरी अकीदत के साथ शुरू हुआ। पहले दिन दरगाह परिसर में जायरीनों का तांता लगा रहा और फिजां सूफियाना रंग में रंगी नजर आई। उर्स के पहले दिन की शुरुआत फजर की नमाज के बाद कुरआन खवानी और सलातो-सलाम के साथ हुई। दोपहर में लंगर-ए-आम का एहतमाम किया गया। इसकेबाद चादर पोशी व गुलाबपोशी व कव्वाली का दौर चला। शिविर में गरीबों और जरूरतमंदों को मुफ्त कंबल, साड़ी और कपड़े वितरित किए गए। इसके अलावा, स्वास्थ्य शिविर में लोगों की आंखों की जाँच कर चश्मे दिए गए और लुकमाने हयात तेल, सुकून तेल व अन्य दवाइयां मुफ्त बांटी गईं। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.