मुश्ताक लंगड़ा को अदालत ने घोषित किया फरार अपराधी
गुमला, मई 22 -- गुमला। गुमला कोर्ट ने विभिन्न आपराधिक मामलों में फरार चल रहे छत्तीसगढ़ राज्य के जशपुर डडगांव निवासी आरोपी मुश्ताक खान उर्फ लंगड़ा उर्फ कुबड़ा के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए उसे फरार अपराधी घोषित कर दिया है। अदालत को प्राप्त तामीली रिपोर्ट के अनुसार आरोपी के घर के बाहर कानूनी इस्तेहार चस्पा किया गया था। इसके बावजूद कानून द्वारा निर्धारित 30 दिनों की वैधानिक अवधि समाप्त होने के बाद भी आरोपी न्यायालय में उपस्थित नहीं हुआ।अदालत ने आरोपी की लगातार अनुपस्थिति को गंभीर मानते हुए उसके खिलाफ लाल स्थायी वारंट जारी करने का आदेश दिया है। न्यायालय ने मामले में आगे की सुनवाई के लिए 29 मई 2026 की तिथि निर्धारित की है।आरोपी लंबे समय से विभिन्न आपराधिक मामलों में फरार चल रहा है। न्यायालय के इस आदेश के बाद पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर आगे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.