प्रयागराज, मार्च 17 -- चाका ब्लॉक की निलंबित सचिव को मंगलवार को कार्रवाई के साथ ही अनियमितता की जांच खत्म करने का आदेश हुआ और उसी दिन उन पर एक और अनियमितता का आरोप लगाया गया। जिसके बाद नए सिरे से जांच एडीओ पंचायत को दी गई। चाका ब्लॉक की सचिव सुगंधा शुक्ला पर सैदाबाद ब्लॉक के कहरा गांव में तैनाती के दौरान अनियमितता का आरोप लगाया गया था। जिस पर डीडीओ जीपी कुशवाहा ने उन्हें चाका ब्लॉक के तिलकुवार और पुरवाखास गांव में तैनाती दी और शिकायत की जांच हुई। प्राथमिक जांच में आरोप सही पाए जाने पर सुगंधा को निलंबित किया गया। तीन महीने की अवधि बीतने के बाद तैनाती तो दी गई लेकिन विभागीय जांच हुई। विभागीय जांच में आरोप सही पाए जाने पर मंगलवार को डीडीओ जीपी कुशवाहा ने एक वेतन वृद्धि रोकते हुए प्रतिकूल प्रविष्टि दी और जांच प्रक्रिया को समाप्त कर दिया।इधर, ...