सूरज, मई 16 -- प्रसिद्ध फिल्म निर्माता, निर्देशक व अभिनेता अनुराग कश्यप सोशल मीडिया पर ब्राह्मण समुदाय को लेकर की गई एक टिप्पणी को लेकर एकबार फिर मुश्किल में फंस गए हैं। गुजरात की एक अदालत ने इस मुद्दे को लेकर शनिवार को उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने का आदेश दे दिया। यह आदेश सूरत में JMFC (जुडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास) ए.एस. जानी की अदालत ने जारी किया। कोर्ट ने स्थानीय वकील और विश्व हिंदू परिषद के नेता कमलेश रावल द्वारा दायर एक निजी शिकायत को आंशिक रूप से स्वीकार करते हुए कश्यप के खिलाफ एक आपराधिक मामला दर्ज करने को कहा। सूरत की अदालत ने अपने आदेश में नोट किया कि यह मानने का पर्याप्त कारण है कि आरोपी द्वारा सोशल मीडिया पोस्ट को इस तरह से वायरल किया गया जिससे कि एक विशेष समुदाय की मानहानि हुई। इस दौरान कोर्ट ने अनुराग कश्यप के खिला...