लखनऊ, सितम्बर 10 -- Ajay Kumar Lallu: कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार उर्फ लल्लू की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अजय कुमार लल्लू के खिलाफ दायर मानहानि के परिवाद में एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश उमाकांत जिंदल ने दूसरी बार गिरफ्तारी वारंट जारी करने का आदेश दिया है। पूर्व में 24 अगस्त को भी कोर्ट ने आदेश जारी किया था, लेकिन अगले दिन पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने कोर्ट में हाजिर होकर उसे निरस्त करा लिया था। मामले की अगली सुनवाई 23 सितंबर को होगी। कोर्ट ने लल्लू की ओर से दी गई स्थगन व हाजिरी माफी की अर्जी को भी खारिज करते हुए कहा कि पूर्व में भी इसी प्रकार का एक प्रार्थना पत्र दिया गया था। उसे निरस्त कर 24 अगस्त को गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। वारंट जारी होने के बाद लल्लू ने 25 अगस्त को न्यायालय में हाजिर होकर अपन...