गुमला, मार्च 15 -- गुमला संवाददाता जिले में इन दिनों रसोई गैस की किल्लत से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। समय पर सिलेंडर नहीं मिलने से सबसे ज्यादा दिक्कत गरीब परिवारों, अकेले रहने वाले बुजुर्गों और उन महिलाओं को हो रही है जिनके पति रोजगार के लिए बाहर गए हुए हैं। कई घरों में लोग मजबूरी में लकड़ी या दूसरे साधनों से खाना बना रहे हैं।जिले के काफी लोग सेना और अर्द्धसैनिक बलों में तैनात हैं। ऐसे परिवारों में घर की जिम्मेदारी अक्सर महिलाओं और बुजुर्गों पर होती है। गैस की कमी के कारण इन परिवारों को ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है। वहीं जिले से बड़ी संख्या में युवक काम की तलाश में बाहर रहते हैं। जिससे गांवों में महिलाएं और बुजुर्ग ही घर संभालते हैं।ग्रामीण इलाकों में स्थिति और भी कठिन हो गई है। कई महिलाओं को छोटे बच्चों के साथ गैस की कमी से जूझना पड़...