आगरा, जनवरी 28 -- कस्बा के मोहल्ला नगला इमाम बख्श में मंगलवार की शाम मुशायरा का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्दुल हफीज गांधी ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम का संचालन नईम अख्तर नईम ने किया। दीप प्रज्वलन मोहम्मद हसीम सभासद ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत नसीर नक्शबंदी ने नात-ए-पाक से की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शकील रहे। इस दौरान शायर नसीर नक़्शबंदी, नईम अख्तर नईम, मास्टर निसार अहमद, मुसब्बिर हुसैन, सलीम अदबी, नईम खान, खालिद मुस्तफा, जहांगीर तुकतानी, मोहम्मद फिरोज, डा. सिद्दीक मुशीर ने अपनी-अपनी रचनाओं को प्रस्तुत कर श्रोताओं की तालियां बटोरीं। इस दौरान सपा प्रवक्ता अब्दुल हफीज गांधी ने कहा कि ऐसे साहित्यिक कार्यक्रम समाज में भाईचारा, आपसी प्रेम और एकता को बढ़ाते हैं। आयोजकों ने सभी शायर, अतिथियों, श्रोताओं का ध...