मुशायरा और कवि सम्मेलन में शायरों ने बिखेरा अदब का रंग
मुरादाबाद, जून 12 -- नगर के निकटवर्ती गांव जैतपुर पट्टी में गुरुवार देर रात ऑल इंडिया मुशायरा व कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक प्रतिनिधि ब्रजानंद ने फीता काटकर किया वहीं समाजसेवी हसमत रज़ा उस्मानी ने शमा रोशन की। आयोजक एम.के. भारती सैफ़ी ने अतिथियों को शाल ओढ़ाकर व बैज लगाकर सम्मानित किया। मुशायरे का आगाज़ अमजद आतिश खतौलवी ने नात पेश कर किया, इसके बाद अलीम वाजिद रुड़की, इंतखाब संभली, साहिल माधोपुरी, सिकंदर हयात गड़बड़, मुजीब सिकरोड़वी, समर मंगलौरी, हकीम बुरहान, अफरोज टांडवी और शायरा तरन्नुम निशात समेत तमाम जगहों से आए शायरों ने अपने कलाम पेश कर खूब वाहवाही लूटी। मुशायरे की निजामत गैबी जौनपुरी ने की, जबकि शायर आकिल जैतपुरी कन्वीनर रहे। कार्यक्रम के अंत में आयोजक एम.के भारती सैफ़ी ने सभी मेहमानों और श्रोताओं का आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.